Congress: मल्लिकार्जुन ने कसा केंद्र सरकार पर तंज़, बोले-“लाल आँख” पर लग गया है चीनी चश्मा“

Congress: मल्लिकार्जुन ने कसा केंद्र सरकार पर तंज़, बोले-“लाल आँख” पर लग गया है चीनी चश्मा“
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

भारतीय (Indian) और चीनी सेनाओ (Chinese forces) के बीच अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line Of Actual Control) पर पिछले सप्ताह हुई झड़प को लेकर चर्चा की मांग पर संसद में जारी हंगामे का ज़िक्र करते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने गुरुवार को मोदी सरकार (Modi Government) पर तंज़ कसते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की 'लाल आंख' पर चीनी चश्मा चढ़ा हुआ है। 

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस सप्ताह बार-बार कामकाज और कार्यवाही बाधित होती रही है, क्योंकि दोनों ही सदनों में भारत और चीन के बीच सीमा पर हालात की चर्चा को लेकर विपक्ष की मांग को ठुकराया जाता रहा हैं। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार की सुबह ट्विटर (Twitter) पर ट्वीट कर लिखा कि, "ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की "लाल आंख" पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद (Indian Parliament) में चीन (China) के विरुद्ध बोलने की अनुमति नहीं है ?

आपको बता दे कि, बुधवार को कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया था। जब स्पीकर ने चर्चा करने की मांग की तो उनकी मांग को ठुकरा दिया था। 

भारतीय सेना की चीनी सेना के साथ हुई झड़पों पर चर्चा के लिए कांग्रेस के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) तथा अन्य कुछ पार्टियां भी दबाव डालती रही हैं, लेकिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के दोनों सदनों में दिए गए बयान के अलावा अब तक सरकार चर्चा की मांग को ठुकराती रही है।